Header Ads

Seo Services

100 me se 80 Beimaan, Fir Bhi Mera Desh Mahan

100 मे से 80 बेइमान, फिर भी मेरा देश महान

इजराइल में भी अगले महीने चुनाव होने वाले हैं,और वहां भी पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ़ एकजुट हो कर चुनाव लड़ रहा है।
इस बीच 15 मार्च को आतंकी संगठन हमास ने इजराइल की राजधानी तेल अवीब पर 4 मिसाइलें दाग कर हमला किया था,

 परंतु इजराइल के एयर डिफेंस ने वो सभी मिसाइलें मार गिराई, 
अर्थात कोई नुकसान नहीं हुआ।
नुकसान नहीं हुआ उसके बाद भी इजराइल जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछ्ले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग कर हमास के 100 से भी अधिक आतंकी कैंप ध्वस्त कर चुका है,और अभी भी उसकी कार्यवाई जारी ही है।

लेकिन वहाँ के एकजुट विपक्षी दलों ने इसको लेकर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की है,कि भाई जब नुकसान नहीं हुआ तब चुनाव के समय क्यों बार बार एयर स्ट्राइक की जा रही है?? 
किसी ने आरोप नहीं लगाया कि नेतन्याहू चुनाव जीतने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

यही इजराइल की सबसे बड़ी ताकत है कि ऐसे मामलों में पूरा देश एक होकर रहता है,और यही कारण है कि किसी भी अंतर्राष्ट्रीय दवाब का या चारों तरफ से दुश्मनों से घिरे होने का भी इजराइल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

लेकिन हमारे यहाँ पुलवामा जैसा बड़ा आतंकी हमला होने के बाद भी पूरे विपक्ष का रवैया काबिल-ए-लानत है। 
पहले पुलवामा हमले को मोदी की नाकामी बताकर हल्ला रहे थे,और जब एयर स्ट्राइक हुई तब पुलवामा हमले को चुनाव जीतने के लिए मोदी की साजिश बताने लगे।
कुछ नेता एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने के सबूत मांगने लगे,और कुछ एयर स्ट्राइक को गैरजरुरी बताकर पाकिस्तान से बातचीत करने की वकालत करने लगे।

ये लोग एक पल के लिए भी नहीं सोचते कि भले ही हमारे वायुपुत्र पूरी तैयारी के साथ पाकिस्तान में घुसे थे,परंतु वो अपनी जान हथेली पर रख कर वहां गये थे,क्योंकि पाकिस्तान भले ही भूखा नंगा देश है लेकिन सैन्य ताकत में हमसे कहीं पर भी कम नहीं ठहरता है,फ़िर भी हमारे जांबाज पायलट सिर्फ़ एक ही संकल्प लेकर गये थे कि अपने 44 साथियों के बलिदान का बदला लेना है,और हर हाल में लेना है।

ऐसे शूरवीरों की सफलता पर गर्व करने की बजाय उनसे सबूत माँगकर उनके पराक्रम का उपहास किया जा रहा है,कोई और होता तो उसका मनोबल पूरी तरह से टूट जाता,परंतु हमारे देश के जवानों की खूबी है कि किसी भी परिस्तिथि में उनका मनोबल ऊँचा ही रहता है,जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण वीर अभिनंदन ने भी अभी हाल ही में दिखाया था।

आज हम गर्व से कह सकते हैं कि जो काम अमेरिका,इजराइल कर सकते हैं वो काम हमारे जवान भी कर सकते हैं, और आने वाले समय में राफ़ेल,अपाचे जैसे जहाज़ मिल जाने पर हमारे जवान उस काम को निरंतरता के साथ भी कर पाएंगे जिससे शीघ्र ही पाकिस्तानी आतंकवाद का नामो-निशान मिट जाएगा।

लेकिन अंतर्राष्ट्रीय दवाब बेअसर साबित हो सके,उसके लिए एक और काम करना भी जरुरी है,और वो है राजनीति से सबूत गैंग का सफाया करना।
इन चुनावों में सबूत गैंग का सफाया होना पाक प्रायोजित आतंकवाद के सफाये की भी गारंटी होगा।
जय हिंद की सेना।।

No comments:

Thanks for this comment

Nawalgarh Baba ramdev Mela नवलगढ़ का बाबा रामदेव मेला

नवलगढ़ हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ ग्राम का प्रसिद्ध बाबा रामदेव मेला जो कि छोटे मेले के नाम से प्रसिद्ध है म...

Powered by Blogger.